CBSE 10th Topper : 10वीं में ऑल इंडिया टॉपर बने आरव मल्होत्रा , 100% वाली मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश
cbse all india 10th topper Aarav malhotra marksheet: गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आरव ने CBSE 10th में सभी विषयों में 100 में पूरे 100 लाकर ऑल इंडिया टॉप कर दिया है. देखें उनकी मार्कशीट.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) के 12वीं और 10वीं के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए. नतीजे घोषित होते ही उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुशी की लहर दौड़ गई. यहां के आरव मल्होत्रा ने ऑल इंडिया टॉप (CBSE 10th all india topper) कर दिया. इन्हें 500 में से पूरे 500 अंक मिले हैं (Arav Malhotra Scores 100% marks). रिजल्ट जारी होते ही आरव के घर में बधाईंयों का तातां लग गया.