CBSE 10th result 2026: अयोध्या की सौम्या गुप्ता ने सीबीएसई 10वीं में जिले में किया टॉप, मार्कशीट के नंबर चौंकाने वाले
CBSE 10th Result 2026 marksheet: अयोध्या के उदय पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. जानें सौम्या की सफलता का राज और उनकी भविष्य की योजनाएं.
ADVERTISEMENT

आयोध्या की सौम्या ने 10वीं में गाड़ दिए झंडे.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणामों में रामनगरी अयोध्या के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. जिले के उदय पब्लिक स्कूल की छात्रा सौम्या गुप्ता ने 98.6% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है. सौम्या की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे जिले के शिक्षा जगत में जश्न का माहौल है.