CBSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें फटाफट चेक

CBSE 10th Result 2026: CBSE ने 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट, DigiLocker ऐप के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस साल भी लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा. पास प्रतिशत करीब 93.6% है. असफल छात्रों को सेकंड एग्जाम का मौका मिलेगा.

ADVERTISEMENT

CBSE 10th Result 2026
CBSE 10th Result 2026
google news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें एक बार फिर लड़कियों ने सफलता के मामले में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. बोर्ड ने आधिकारिक रूप से टॉपर्स की कोई सूची जारी नहीं की है, लेकिन बेहतरीन अंक पाने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. CBSE के अनुसार, 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 2.20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 55,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने 95% से अधिक अंक हासिल किए है.