CBSE Board Topper Marksheet: आगर मालवा के महत्व आचार्य ने 10वीं की परीक्षा में किया कमाल, दो सब्जेक्ट में मिले 100 में 100, देखें मार्कशीट

CBSE 10th Topper Marksheet: मध्य प्रदेश के आगर मालवा के छात्र महत्व आचार्य ने CBSE Board 10वीं परीक्षा में 98.8% अंक हासिल कर शानदार सफलता पाई. दो विषयों में 100/100 नंबर लाकर रचा इतिहास. जानिए उनकी मार्कशीट, संघर्ष की कहानी और सफलता का मंत्र.

ADVERTISEMENT

CBSE 10th Topper Marksheet
CBSE 10th Topper Marksheet
google news

CBSE Topper Mahatva Acharya Marksheet:अगर हौसले बुलंद हो तो राह में भले ही लाखों कांटे मिले, लेकिन इंसान ना ही डरता है और ना ही अपनी राह छोड़ता है. कुछ ऐसे ही कहानी सामने आई है मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से. बीते दिन CBSE(केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 10वीं के सेशन-1 के परीक्षा परिणाम घोषित किए. रिजल्ट आते ही स्टूडेंट्स के चेहरों पर मुस्कान दिखी और कई स्कूलों में जश्न का माहौल भी दिखा. इसी कड़ी में एमपी के आगर मालवा के रहने वाले स्टूडेंट महत्व आचार्य ने भी कमाल कर दिखाया. उन्होंने 10वीं की परीक्षा में 98.8 प्रतिशत अंक मिले है. इसी बीच एमपी तक भी महत्व के घर पहुंचा तो उनके संघर्ष की कहानी भी सामने आई है. आइए विस्तार से जानते है महत्व को किस सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर और क्या है उनके संघर्ष की पूरी कहानी.