CBSE Verification 2026: 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन आज से शुरू! जानें कैसे करें अप्लाई और कितनी लगेगी फीस

CBSE Revaluation 2026: CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. स्कैन कॉपियां सामने आने के बाद OMS सिस्टम को लेकर विवाद बढ़ गया है और कई छात्रों ने गलत मार्किंग, अधूरी जांच और धुंधली कॉपियों के आरोप लगाए हैं. ऐसे में अब लाखों छात्र अपने नंबरों की दोबारा जांच और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

CBSE 12th Revaluation Verification 2026
CBSE 12th Revaluation Verification 2026
google news

CBSE 12th Revaluation Verification 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज यानी 29 मई से शुरू कर दी है. ऐसे में जिन छात्रों को लगता है कि उनकी आंसर शीट सही तरीके से चेक नहीं हुई है, नंबर जोड़ने में गलती हुई है या किसी सवाल के कम नंबर दिए गए हैं, वे अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं आवेदन करने का तरीका और कितनी देनी होगी फीस.