CBSE 12वीं Re-evaluation Portal हुआ लाइव! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस, कैसे करें करें अप्लाई
CBSE Re-evaluation Apply Online: CBSE 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिर खत्म हो गया है. बोर्ड ने नंबरों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है. अब छात्र घर बैठे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. जानिए आवेदन का पूरा तरीका, जरूरी नियम और महत्वपूर्ण स्टेप्स.
ADVERTISEMENT

CBSE 12वीं के छात्रों के लिए री-इवैल्युएशन पोर्टल खुला,
CBSE 12th Revaluation 2026 Apply Online : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने 12वीं क्लास के छात्रों को बड़ी राहत दी है. बोर्ड ने नंबरों की जांच यानी वेरिफिकेशन और कॉपियों के री इवैल्युएशन (CBSE Re-evaluation) के लिए अपना ऑनलाइन पोर्टल लाइव कर दिया है. तकनीकी खराबी और साइबर सुरक्षा की वजह से इस पोर्टल को शुरू होने में थोड़ी देरी हो गई थी जिससे छात्र और उनके माता-पिता परेशान थे. अब CBSE ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि पोर्टल काम करने लगा है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे फॉर्म भरने से पहले पूरी प्रक्रिया और नियमों को अच्छी तरह समझ लें.