Charchit Chehra: कौन हैं वेदांत, सार्थक और निसर्ग, जिन्होंने CBSE सिस्टम पर ही खड़े कर दिए बड़े सवाल? जानिए उनकी पूरी कहानी
CBSE Result Controversy: वेदांत श्रीवास्तव, सार्थक सिद्धांत और निसर्ग अधिकारी आखिर कौन हैं? जानिए कैसे इन युवा छात्रों ने CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम, रिजल्ट मूल्यांकन और डिजिटल सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए. 17-18 साल के इन छात्रों के खुलासों के बाद देशभर में CBSE की कार्यप्रणाली पर बहस छिड़ गई है.
ADVERTISEMENT

CBSE OSM System Controversy
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE, देश का वो सबसे भरोसेमंद एक्जामिनेशन बोर्ड, जिसके अभेद्य सिस्टम पर पहले कभी उंगली नहीं उठी. जिस CBSE के परीक्षा पैटर्न को देश का सबसे फुलप्रूफ सिस्टम माना जाता था, आज उसी सिस्टम के परखच्चे उड़ चुके हैं. CBSE जो स्कूलों में 10th और 12th के एग्जाम कराने की सरकारी बॉडी है वो आज महाघोटाले के आरोपों से घिरी है. महा-घोटाले को किसी ईडी, सीबीआई या एनआईए ने नहीं, कुछ लड़कों ने बेनकाब कर दिया. 17-17 साल के इन टीनएजर स्टूडेंट जासूसों ने वो सच खोज निकाला जिसने सरकार को लहूलुहान किया हुआ है. विपक्ष खुश है कि सरकार पर हमला करने के लिए अब केवल भाषण ही नहीं, सबूत भी हाथ आ चुके हैं.