CISCE Class 12th Topper Marksheet: 12वीं के टॉपर नैतिक बंसल को इतने विषयों में मिले 100 में से 100 नंबर, मार्कशीट देख उड़ जाएंगे आपके होश
CISCE ICSE Class 12th Topper Marksheet: संभल के नैतिक बंसल ने ICSE 12वीं में 99.25% अंक हासिल कर रचा इतिहास, जानिए उनकी सफलता का राज और भविष्य की योजनाएं.
ADVERTISEMENT

नैतिक बंसल ने किया टॉप.
CISCE ICSE Class 12th Topper Marksheet: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) का रिजल्ट 30 अप्रैल 2025 को जारी हुआ. रिजल्ट जारी होते ही सभी स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स बेसब्री से ये जानना चाहते थे कि आखिर इसबार का टॉपर कौन है. ऐसी ही कुछ स्थिति पूरे उत्तर प्रदेश में भी थी. ऐसे में प्रदेश के संभल जिले से नैतिक बंसल ने टॉप किया है. नैतिक चंदौसी क्षेत्र के विकास नगर में रहते है. रिजल्ट जारी होने के बाद ही उनके घर में जश्न का माहौल बन गया.