NTA का बड़ा फैसला! 28 मई को होने वाला CUET UG Exam 2026 पोस्टपोन… अब कब होगी परीक्षा? जानिए नया अपडेट
CUET UG exam date: CUET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. NTA ने 28 मई को होने वाली परीक्षा अचानक स्थगित कर दी है. बकरीद के चलते लिया गया यह फैसला लिया गया है. ऐसे में अब नई तारीख के ऐलान को लेकर NTA ने छात्रों को समय-समय पर NTA की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

28 मई को होने वाला CUET UG Exam 2026 पोस्टपोन
CUET UG exam postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2026 परीक्षा (CUET-UG 2026 Exam) को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. NTA के इस ताजा अपडेट के मुताबिक 28 मई 2026 को दोनों शिफ्ट में होने वाली CUET-UG Exam 2026 को पोस्टपोन कर दिया गया है. छात्र इसका आधिकारिक नोटिस नीचे देख सकते हैं.