10 वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! DRDO में निकली वैकेंसी, जानें भर्ती से लेकर अप्लाई करने की A to Z डिटेल
DRDO Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है. DRDO ने CEPTAM-11 भर्ती के तहत 764 पदों पर वैकेंसी निकाली है, जिसमें टेक्नीशियन-A और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-B के पद शामिल हैं. जानिए योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और DRDO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का पूरा A to Z प्रोसेस.
ADVERTISEMENT

DRDO Recruitment 2025(Representational Image)
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए और बड़ी नौकरी की खुशखबरी आई है. अगर आप रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं और देश की सेवा से जुड़ी प्रतिष्ठित नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बड़ी काम की खबर है. दरअसल, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO ने CEPTAM 11 की भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए ऑर्गेनाइजेशन अपने सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट में बड़ी संख्या में टेक्निकल पदों को भरने जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल.