HBSE 12th Result 2026: रिजल्ट आते ही सामने आई टॉपर्स लिस्ट… जानिए किस छात्रा ने हासिल किए सबसे ज्यादा नंबर

Haryana Board 12th Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है. रेवाड़ी की दीपिका ने प्रदेश में टॉप किया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सबको चौंका दिया है.

ADVERTISEMENT

HBSE 12th Result 2026
HBSE 12th Result 2026
google news

Haryana Board 12th Topper Name: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल प्रदेश भर में कुल 84.67 प्रतिशत सफल रहे हैं और लड़कों की तुलना में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. बता दें कि लड़कियों का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.46 फीसदी दर्ज किया गया है. इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52 फीसदी बेहतर स्कोर किया है.