12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका...HSSC ने 5500 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें क्राइटेरिया से लेकर आवेदन करने की पूरी डिटेल

HSSC Constable Recruitment 2026: हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में GRP और जनरल ड्यूटी के पद शामिल हैं. जानिए आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक मापदंड, चयन प्रक्रिया और सैलरी से जुड़ी पूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

HSSC Constable Recruitment 2026
HSSC Constable Recruitment 2026
google news

नए साल 2026 की शुरुआत में ही पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहें अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन यानी HSSC ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए कॉन्स्टेबल के पद पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 5500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते है और साथ ही इसमें GRP यानी गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के पद भी शामिल है. आइए विस्तार से जानते है इस आवेदन से जुड़ी सारी डिटेल.