JEE AIR 2 Marksheet: हरियाणा के सक्षम को JEE Advance में मिला AIR-2, जानें इनका सक्सेस मंत्रा, देखें हैरान करने वाला मार्कशीट
JEE Advanced 2025 Topper Saksham Jindal Marksheet: JEE Advanced 2025 में AIR 2 और JEE Main में टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले सक्षम जिंदल की सफलता की कहानी जानिए, कोटा और Allen की भूमिका भी पढ़ें.
ADVERTISEMENT

AIR 2 सक्षम जिंदल
JEE Advanced 2025 Topper Saksham Jindal Marksheet: सपने वही साकार होते हैं, जो मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से पंख पाते हैं. हरियाणा के हिसार के सक्षम जिंदल ने यही साबित किया है. JEE एडवांस्ड में सेकेंड(2) रैंक और JEE मेन में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल कर सक्षम ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि कोटा के माहौल और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के मार्गदर्शन को भी गौरवान्वित किया. उनकी कहानी हर उस स्टूडेंट के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहता है.