JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के रजित ने JEE Advance में AIR-1 लाकर रचा नया इतिहास, बता दिया अपना सक्सेस मंत्रा

JEE Advanced 2025 Topper: कोटा के रजित गुप्ता ने AIR-1 हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है.जानें कैसे उन्होंने अपने पिता के राह पर चलकर इस सक्सेस को हासिल किया.

ADVERTISEMENT

JEE Advanced 2025 में AIR-1 लाने वाले कोटा के रजित गुप्ता की मार्कशीट और सफलता की कहानी
AIR 1 रजित गुप्ता
google news

JEE Advanced 2025 Topper: “सपनों को सच करने का जुनून और मेहनत का साथ हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं.” ये कहना है कोटा के रजित गुप्ता का, जिन्होंने JEE एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर शिक्षा की नगरी कोटा का नाम एक बार फिर विश्व पटल पर रोशन किया. कोटा के स्थानीय निवासी रजित ने अपनी मेहनत, खुशमिजाजी और अनुशासित पढ़ाई से न केवल अपने माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए.