साधारण परिवार की बेटी ने रचा इतिहास, झारखंड बोर्ड 12वीं में बनीं राज्य की टॉपर, नंबर देख कर रह जाएंगे हैरान!
Jharkhand 12 Science Topper 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट में साधारण परिवार से आने वाली गोविंदपुर की अंकिता दत्ता ने पहला स्थान हासिल किया है. यहां देखिए उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले.
ADVERTISEMENT

अंकिता दत्ता, झारखंड बोर्ड की 12वीं (साइंस स्ट्रीम) की टॉपर
Jharkhand 12 science topper 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज इंटरमीडिएट (jharkhand 12th result 2025) कक्षा के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेने ने नतीजे जारी किए, जिसमें जैक सचिव जयंत मिश्रा भी उपस्थित रहे. इस साल गोविंदपुर की अंकिता दत्ता (jharkhand 12th science topper) राज्य की टॉपर बनी हैं. उन्होंने 12वीं में कुल 500 में से 477 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है.