CBSE 10th Board Topper Marksheet: बरेली की बेटी ने 10वीं में 98.6% अंकों के साथ किया कमाल, मार्कशीट देख दंग रह जाएंगे आप
CBSE 10th Board Topper Marksheet: CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 में बरेली की मेधा सिंह ने 98.6% अंकों के साथ टॉप किया. देखें टॉपर की मार्कशीट, सब्जेक्ट-वाइज अंक और स्कूल का रिएक्शन.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-न्यूज तक
CBSE 10th Board Topper Marksheet: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के बाद 10वीं कक्षा का रिजल्ट 13 मई 2025 को दोपहर में जारी कर दिया. इस वर्ष कुल 23,71,939 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 22,21,636 छात्र उत्तीर्ण हुए. इस साल का पासिंग प्रतिशत 93.66% रहा. बरेली के गुलाब राय मॉन्टेसरी स्कूल की मेधा सिंह ने 98.6% अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया. मेधा सिंह ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पूरे जिले के नाम रौशन किया है. मेधा की इस प्रदर्शन से उनके परिवार के साथ-साथ स्कूल में भी खुशी का माहौल है.