10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में वैकेंसी, 56900 तक मिलेगी सैलरी

61 Cavalry Jaipur Vacancy: रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी में सईस (ग्रुप-सी) के 12 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास युवा इसके लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 रुपये तक वेतन मिलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Ministry of Defence Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और भारतीय सेना के साथ जुड़कर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित '61 कैवलरी' में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती 'सईस' के पदों के लिए की जा रही है, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है.