NEET Result 2025: हनुमानगढ़ से तीन भाई-बहनों का एक साथ NEET UG में हुआ सिलेक्शन, अब तीनों बनेंगे डॉक्टर

NEET UG Topper 2025: हनुमानगढ़ के एक घर से तीन बच्चों ने NEET UG 2025 की परीक्षा में सफल होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. इस परीक्षा में सिलेक्ट होने वालों में शुभ बत्रा और उनकी बहनें रिधि और सिद्धि शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

NEET 2025 Result
हनुमानगढ़ में एक ही घर के तीनों बच्चों ने NEET UG में मिली सफलता
google news

NEET UG Topper 2025: राजस्थान के हनुमानगढ़ से सफलता की एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है. यहां समाजसेवी और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बत्रा के घर में इन दिनों जश्न का माहौल है. इसके पीछे की वजह है उनके तीनों बच्चों का NEET UG 2025 में एक साथ सिलेक्शन होने. उनके तीनों बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने न सिर्फ परीक्षा में बाजी मारी, बल्कि पूरे परिवार और इलाके का नाम भी रोशन कर दिया.