NEET 2025 Result: लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने हासिल की AIR 36, मार्कशीट और स्कोर देखकर हो जाएंगे हैरान!
NEET 2025 Result में इस बार लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है. उन्होंने 720 में से 661 अंक हासिल कर उत्तर प्रदेश टॉपर और ऑल इंडिया रैंक 36 हासिल की.
ADVERTISEMENT

NEET UG 2025 में यूपी के टॉपर बने लखनऊ के मुक्तेश तन्मय.
NEET 2025 Result: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 का परिणाम 14 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है. इस साल NEET UG परीक्षा में राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 661 अंक प्राप्त कर यूपी में पहला स्थान और देशभर में 36वीं रैंक हासिल की है. इससे मुक्तेश के परिवार में खुशी का माहौल है.