NEET परीक्षा से पहले सरकार का बड़ा एक्शन... एग्जाम वाले दिन Telegram पर लगाई रोक
NEET Re Exam: NEET UG री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए Telegram पर अस्थायी रोक लगा दी है. NTA का कहना है कि कुछ चैनलों के जरिए छात्रों से फर्जी पेपर लीक के नाम पर ठगी की जा रही थी. साथ ही पुराने मैसेज एडिट करने वाले फीचर पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Telegram पर अस्थायी रोक
Telegram Ban: NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने भारत में Telegram प्लेटफॉर्म पर सीमित समय के लिए रोक लगाने का फैसला किया है. ये राेक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी. एजेंसी का कहना है कि यह फैसला छात्रों के हित और परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान संगठित तरीके से चल रहे ऑनलाइन फ्रॉड और गलत सूचनाओं पर रोक लगाना है. NTA ने बताया कि NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगा.