'अगले साल से CBT मोड में होंगे एग्जाम, 14 जून तक मिलेंगे एडिमट कार्ड', NEET पेपर लीक विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने किए ये बड़े ऐलान
NEET Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़े ऐलान किए हैं. अब अगले साल से NEET परीक्षा CBT मोड में होगी, 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित होगी और 14 जून तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. जानिए छात्रों के लिए सरकार ने क्या नए फैसले लिए, NTA में क्या बदलाव होंगे और परीक्षा माफियाओं पर क्या कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

Dharmendra Pradhan on NEET UG 2026
NEET UG 2026 में पेपर लीक होने की वजह जैसे ही यह परीक्षा रद्द हुई तो देश भर के छात्रों में इसका गुस्सा साफ देखने को मिला है. एक ओर जहां इस मामले में लगातार चल रही जांच में नए-नए खुलासे हो रहे तो दूसरी तरफ स्टूडेंट्स काफी निराश है. इसी बीच आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छात्रों का ढांढस बांधा और लोगों को यकीन दिलाया की दोषियों को पाताल से भी ढूंढकर खोज निकालेंगे.