NEET UG Re-Exam: 21 जून को परीक्षा, लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही है दिक्कत, जानें वजह
21 जून को होने वाली NEET UG दोबारा परीक्षा के लिए NTA ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिसे अब तक 4 लाख छात्र डाउनलोड कर चुके हैं. हालांकि, सर्वर पर भारी लोड और सिक्योरिटी फीचर्स के कारण आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए NTA की टीमें लगातार काम कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

नीट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड हुए जारी.
NEET UG Re-Exam: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा (Re-Exam) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं लेकिन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दौरान कई छात्रों को भारी टेक्निकल प्राबलम और सर्वर डाउन होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी पर अब खुद NTA का आधिकारिक बयान सामने आया है जिसमें एजेंसी ने छात्रों को भरोसा दिलाया है कि वे इस समस्या को दूर करने में जुटे हैं.