Rajasthan Board 10th Topper Marksheet: जोधपुर की दिव्यांगी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में किया कमाल, इनके मार्क्स देख आपके भी उड़ जाएंगे होश!

RBSE 10th topper Marksheet: राजस्थान बोर्ड(RBSE) द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट में जोधपुर की दिव्यांगी ने 99% अंक हासिल कर सबको चौंका दिया है. दिव्यांगी ने 3 विषयों में 100 नंबर और कुल 594 अंक लाकर खुद को राज्य के टॉपर्स लिस्ट में शामिल कर लिया है. जानिए उनकी पूरी मार्कशीट, विषयवार अंक और सफलता की कहानी.

ADVERTISEMENT

RBSE 10th topper 2026 Topper Marksheet
राजस्थान बोर्ड 10वीं के परीक्षा में जोधपुर की बेटी ने किया कमाल!
google news

'कहते है ना मेहनत कभी जाया नहीं करती और वह मेहनत अगर शिद्दत और लगन के साथ किया जाए तो उसके परिणाम भी दिखते ही है.' इन्हीं बातों को सच साबित करके दिखाया है राजस्थान के जोधपुर की दिव्यांगी ने. दिव्यांगी को 10वीं बोर्ड में 99 प्रतिशत(99%) अंक मिले है, जिसके बाद उनके पूरे इलाके में जश्न का माहौल है. दिव्यांगी के इस परिणाम ने ना केवल अपने स्कूल, अपने इलाके बल्कि पूरे राज्य का नाम रौशन किया है. दिव्यांगी को 3 विषयों में शत प्रतिशत अंक यानी 100 अंक मिले है.