RBSE Topper Marksheet: धौलपुर की बेटी चारुल परिहार ने 12वीं में 98% अंक लाकर किया टॉप, मार्कशीट के नंबर देख उड़ेंगे होश

RBSE Topper Marksheet: धौलपुर की चारुल परिहार ने राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में 98% अंक लाकर टॉप किया. देखिए उनकी मार्कशीट, सब्जेक्ट वाइज नंबर और उनका सपना.

ADVERTISEMENT

राजस्थान बोर्ड की टॉपर चारुल परिहार की मार्कशीट जिसमें उन्होंने 98% अंक प्राप्त किए
चारुल परिहार.
google news

RBSE 12th Topper Marksheet: मेहनत और लगन से इंसान चाहे तो हर मुसीबत को पार करते हुए अपनी मंजिल के पास पहुंच सफलता को पा ही लेता है. कुछ इसी तरह का मामले धौलपुर से सामने आया है जहां कि एक बेटी ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है. धौलपुर की बेटी चारुल परिहार ने 12वीं में टॉप कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रौशन कर दिया है. चारुल को 500 में 490 अंक प्राप्त हुए है. चारुल की इस उपलब्धि से ना केवल उनके घर में बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है.