RBI में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 46 हजार से ज्यादा की सैलरी के साथ मिलेंगे ये सारी सुविधाएं!
RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकली है. चयनित उम्मीदवारों को 46,000 रुपये से ज्यादा सैलरी, HRA, मेडिकल, पेंशन और प्रमोशन के मौके मिलेंगे. जानें योग्यता, आवेदन तिथि और पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

RBI recruitment 2026
हर एक इंसान का सपना होता है कि वह देश के बड़े संस्थान में काम करें और अच्छी सैलरी ले ताकि उसकी समाज में इज्जत बढ़ें. इसके लिए लोग खूब मेहनत भी करते है. ऐसे में अगर आप भी इन्हीं लोगों में से है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आपके लिए खुशखबरी है. देश के सबसे बड़े संस्थानों में से एक RBI(भारतीय रिजर्व बैंक) ने बंपर वैकेंसी निकली है. RBI ने ऑफिस अटेंडेंट (Class IV) के 500 से ज्यादा पदों पर यह भर्ती निकाली है. इसमें जिस भी उम्मीदवार का सिलेक्शन हो जाता है उसे सरकारी नौकरी के साथ-साथ अच्छी सैलरी, भत्ते और आने वाले भविष्य में प्रमोशन के भी मौके मिलेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती के बारे में.