RSSB ने 12वीं पास युवाओं के लिए 10,644 पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें इस भर्ती का A to Z डिटेल!

RSSB Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12वीं पास युवाओं के लिए क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के 10,644 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन 15 जनवरी से 13 फरवरी तक होंगे। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन अप्लाई करने का पूरा A to Z प्रोसेस.

ADVERTISEMENT

RSSB recruitment 2026
RSSB recruitment 2026
google news

अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं और उसकी तैयारी कर रहे है तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. RSSB यानी Rajasthan Staff Selection Board ने क्लर्क जूनियर-II और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें कुल 10,644 पद हैं. साथ ही इस भर्ती के लिए आवेदन 15 जनवरी से शुरू हो गई है और अंतिम तारीख 13 फरवरी रखी गई है. बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए सलाह भी दिया की उम्मीदवार तय समय-सीमा के अंदर आवेदन करें और अंतिम समय का इंतजार ना करें. इस भर्ती को लेकर युवाओं में काफी खुशी देखी जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल.