उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के लिए निकली बंपर वैकेंसी! 41424 पदों के लिए अब तक आ चुके हैं 7 लाख से ज्यादा आवेदन, ऐसे करें तैयारी

UP Home Guard Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती 2025 को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है. 41,424 पदों के लिए अब तक 7 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं और यह संख्या 20 लाख के पार जा सकती है. जानिए नया एग्जाम पैटर्न, लिखित परीक्षा की पूरी डिटेल, फिजिकल टेस्ट, तैयारी की स्ट्रैटजी, आवेदन की अंतिम तारीख और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

ADVERTISEMENT

UP Home Guard Recruitment 2025
यूपी में होमगार्ड पद के लिए निकली वैकेंसी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
google news

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पद के लिए निकली वैकेंसी के बाद युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है. 18 नवंबर को 41 हजार 424 पदों पर वैकेंसी निकलने के बाद युवाओं ने जमकर एप्लीकेशन भरा है. मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इसके लिए आवेदन दिया है. इस संख्या को देखकर बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि आवेदन की कुल संख्या 20 लाख के पार भी जा सकती है.