'मैं पहले चिल्लाया, फिर पापा को'...UPSC Topper अनुज ने बताया लिस्ट में फार्स्ट रैंक देखते ही कैसा था उनका पहला रिएक्शन

UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Interview : यूपीएससी 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी सफलता का राज साझा किया है. इंडिया टुडे से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे एमबीबीएस की पढ़ाई और हेक्टिक शेड्यूल के बीच उन्होंने यह मुकाम हासिल किया.

ADVERTISEMENT

UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Interview
UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Interview
google news

UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Interview: संघ लोक सेवा आयोग ने 6 मार्च 2026 को सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बाद इस परीक्षा में देशभर में अनुज अग्निहोत्री ने पहली रैंक हासिल कर टॉप किया है. अपनी इस बड़ी सफलता पर अनुज ने इंडिया टुडे से बातचीत की है, यहां उन्होंने तैयारी से लेकर अपने पूरे सफर की कहानी बताई है. बातचीत में अनुज ने बताया कि जब उन्होंने रिजल्ट देखा तो उनका पहला रिएक्शन कैसा था. अनुज के मुताबिक उन्हें ये इसे प्रोसेस करने में समय लग गया था. उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी रैंक इतनी अच्छी आएगी. देखें अनुज का पूरा इंटरव्यू...