UPSC ने बदला बरसों पुराना नियम, प्रीलिम्स के बाद ही जारी होगी आंसर-की
UPSC ने परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव करते हुए प्रीलिम्स के तुरंत बाद आंसर-की जारी करने का फैसला किया है. इससे उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का जल्दी आकलन करने में मदद मिलेगी. साथ ही, गलत सवालों पर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा.
ADVERTISEMENT

UPSC Prelims Answer Key
UPSC Prelims Answer Key: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी परीक्षा प्रक्रिया में अहम बदलाव किया है. अब सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के बाद उम्मीदवारों को आंसर-की के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है कि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद आधिकारिक आंसर-की जारी की जाएगी.