दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरे बस मार्शल्स, दिग्गजों को देने जा रहे टक्कर

बस मार्शल्स कुछ खास सीटों पर प्रमुख पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं. बस मार्शल्स की घोषणा के बाद दिल्ली में सियासी हलचल बढ़ गई है. अभी तक बस मार्शल्स ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: दिल्ली तक.
google news

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं. चुनावी तारीखों से भले ही अभी पर्दा ना हटा हो. मगर सियासी दलों ने अपने उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतार दिया है. केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर लिए हैं. वहीं बीजेपी में अभी भी प्रत्याशियों के लिए माथापच्ची जारी है.