दिल्ली चुनाव में इस बार होगा बड़ा उलटफेर? इन आंकड़ों ने चौंकाया
ADVERTISEMENT
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार किसकी जीत होगी, ये सवाल सबके मन में चल रहा है. इससे ठीक पहले 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो बता रहे हैं कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे रही थी.
दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार किसकी जीत होगी, ये सवाल सबके मन में चल रहा है. इससे ठीक पहले 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के कुछ ऐसे आंकड़े हैं जो बता रहे हैं कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे रही थी. ये आंकड़े चौंकाने वाले हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे ज्यादा 52 सीटों पर बढ़त मिली थी यानी कि इन सीटों पर बीजेपी की जीत हुई थी. जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन यानी INDIA गठंबधन के उम्मीदवार 18 विधानसभा क्षेत्रों में जीते थे. इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 65 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की थी. जबकि कांग्रेस को 5 विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी एक भी विधानसभा सीट पर नहीं जीत पाई थी.
