7 गारंटी वाला कांग्रेस का संकल्प पत्र जारी, बुजुर्गों-विधवाओं को 6,000 रुपए पेंशन, महिलाओं को 2000 रुपए महीना

कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा चुनाव में अपनी 7 गारंटियों वाला संकल्प पत्र जारी कर दिया. इसमें पार्टी ने महिला, बुजुर्ग, युवा, गरीब सबका ध्यान रखने का दावा किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फाइल फोटो: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

300 यूनिट फ्री बिजली, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा.

point

25 लाख तक मुफ्त इलाज, 2 लाख रोजगार देने की गारंटी.

point

दिव्यांगों को 6000 रुपए पेंशन और पुरानी पेंशन बहाली का वादा.

Congress's manifesto with guarantees for Haryana: हारियाणा चुनाव में कांग्रेस ने बुधवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया. कांग्रेस पार्टी ने अपनी 7 गारंटियों में युवा, महिला, बुजुर्ग, विधवा महिलाएं, गरीब, किसान और पिछड़ा वर्ग को ध्यान में रखा है. पार्टी ने प्रदेश में अपनी सरकार आने पर हर परिवार को खुशहाली, महिलाओं को शक्ति, युवाओं को सुरक्षित भविष्य, सामाजिक सुरक्षा को बल, पिछड़ों को अधिकार, किसानों को समृद्धि और गरीबों को छत देने का वादा किया है.