हरियाणा चुनाव: BJP के नंबर आगे होने पर भूपेंद्र हुड्‌डा का आया बड़ा बयान, कांग्रेसियों में दौड़ी खुशी की लहर!

रोहतक में भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा-'कई जगह काउंटिंग रुकवा दी गई है. मेरे काउंटिंग एजेंट्स से अपील है कि डटे रहो बहुमत आ रहा है. हां हां मेरे पास खबर है. कई जगह काउंटिंग रुकी हुई है जैसे रोहतक शहर की रुकी है. कई जगह का डेटा अपडेट नहीं किया गया है.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: ANI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

हुड्‌डा का दावा- कई जगह काउंटिंग रुकी हुई है.

point

हुड्‌डा ने कहा- बॉल कभी इधर-कभी उधर, लेकिन गोल हम मारेंगे.

हरियाणा चुनाव में दोपहर दो बजे तक बीजेपी के अच्छे नंबर आने पर कांग्रेस खेमे में उदासी छाने लगी. सी बीच पूर्व सीएम और कांग्रेस लीडर भूपेंद्र हुड्‌डा का बड़ा बयान आ गया. भूपेंद्र हुड्‌डा ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि डटे रहे हमारा बहुमत आ रहा है. पोलिंग बूथ पर मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी डटे रहना. ये एक खेल है.