Haryana Election में राहुल गांधी ने करा दी जलेबी-पकौड़े की एंट्री, पुलिसकर्मी के साथ वीडियो हुआ Viral

राहुल गांधी ने कहा- प्रियंका को जलेबी बहुत अच्छी लगती है. जैसे मैंने जलेबी चखी, मैंने उन्हें सीधे मैसेज किया और कहा- प्रियंका आज मैंने लाइफ की सबसे अच्छी जलेबी खाई है. मैं तुम्हारे लिए आज शाम एक डिब्बा लाने जा रहा हूं. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राहुल गांधी ने खुद खाने से पहले रोड शो में तैनात पुलिसकर्मी को पकौड़ा किया ऑफर.

point

राहुल गांधी ने जलेबी खाकर प्रियंका गांधी को किया एक खास मैसेज.

हरियाणा चुनाव में प्रचार अपने पूरे जोरों पर है. रैली-जनसभाओं के अलावा पब्लिक के बीच से लेकर सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप के दौर जारी हैं. इसी बीच मतदान से ठीक 4 दिन पहले राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में जलेबी और पकौड़े की एंट्री करा दी. राहुल गांधी ने रैली के दौरान वहां की खास जलेबी और पकौड़े का न केवल स्वाद लिया बल्कि उसके जरिए मेहनती लोगों के दर्द को भी बयां करने की कोशिश की.