हरियाणा में कांग्रेस-AAP के बीच गठबंधन में कहां पेंच फंसा? जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
AAP-Congress Alliance in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी के बागी नेता पार्टी के लिए मुसीबत बन रहे हैं. तो दूसरी तरफ बीजेपी को हराने के लिए प्रदेश में 'कांग्रेस-आप' के बीच गठबंधन की कोशिश जारी है. हालांकि बीते कई दिनों से इस पर बातचीत का दौर चल रहा है. लेकिन अभी तक स्थिति क्लियर नहीं हो सकी है.
ADVERTISEMENT

rahul gandhi arvind kejriwal
AAP-Congress Alliance in Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक तरफ बीजेपी के बागी नेता पार्टी के लिए मुसीबत बन रहे हैं. तो दूसरी तरफ बीजेपी को हराने के लिए प्रदेश में 'कांग्रेस-आप' के बीच गठबंधन की कोशिश जारी है. हालांकि बीते कई दिनों से इस पर बातचीत का दौर चल रहा है. लेकिन अभी तक स्थिति क्लियर नहीं हो सकी है. दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंस रहा है. शनिवार को हरियाणा आम आदमी पार्टी के चीफ सुशील गुप्ता ने गठबंधन को कहा, गठबंधन की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. संभावना बनती है तो उस दिशा में जाएंगे.
