अमित शाह ने ऐसा क्या कह दिया कि देखते रह गए चंपई सोरेन, Viral हुए बयान पर आ रहे ऐसे रिएक्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए रैली करने पहुंचे. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के आदित्यपुर फुटबाल मैदान में आयोजित जनसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह झारखंड सरकार का खाका खींच गए. उन्होंने कहा कि झामुमो ने चंपई सोरेन का अपमान किया है, लेकिन हम भाजपा की सरकार बनते ही उनका सम्मान करेंगे. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

लोगों ने कहा- JMM में चंपई जी थे तो इज्जत बहुत थी.

point

इससे पहले भी मंच से किसी को बुलाने का अमित शाह का अंदाज हो चुका है वायरल.

अमित शाह का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल होने की वजह ये है कि लोग चंपई सोरेन को लेकर ताना मार रहे हैं. कह रहे हैं कि JMM में जब चंपई सोरेन हुआ करते थे तो इज्जत बहुत थी और अब बीजेपी में आते ही मंच से केंद्रीय गृहमंत्री ने सिर्फ चंपई कहकर बुलाया. हालांकि बाद में अमित शाह ने चंपई जी भी कहा, लेकिन इसके साथ ही अमित शाह का बुलाने का अंदाज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.