रायबरेली, वायनाड में मिली बड़ी जीत पर कौन सी सीट रखेंगे राहुल? कांग्रेस के अंदर से आई ये खबर

अब इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि आखिर केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से बड़ी जीत हासिल करने वाले राहुल गांधी कौन सी एक सीट रखेंगे? इसे लेकर कांग्रेस के अंदरखाने से बड़ी खबर सामने आई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi news: लोकसभा चुनावों का नतीजा आने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में सियासी हलचलें तेज हैं. इस बीच शनिवार को कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी एक बार फिर संसदीय दल (सीपीपी) प्रमुख चुनी गई हैं. वहीं इससे पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारिच कर राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संभालने का आग्रह किया गया है. अब इस बात की भी चर्चा तेज हो गई है कि आखिर केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से बड़ी जीत हासिल करने वाले राहुल गांधी कौन सी एक सीट रखेंगे? इसे लेकर कांग्रेस के अंदरखाने से बड़ी खबर सामने आई है.