Maharashtra Election: IANS के ताजा सर्वे ने इस पार्टी की उड़ाई नींद? वोटिंग से पहले ये नंबर उड़ा देंगे होश

सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो कांग्रेस समर्थित महाविकास अघाड़ी को बीजेपी समर्थित महायुति टक्कर देते हुए आगे निकलती दिख रही है. महाराट्र के कुछ रीजन में महाविकास अघाड़ी तो कुछ में महायुति का जलावा देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

IANS-मैटराइज सर्वे में चौंकाने वाले नंबर सामने आए हैं.

point

वोटिंग से ठीक पहले महाराष्ट्र के कई रीजन में महायुति को बढ़त मिलते देखा जा रहा है.

महाराष्ट्र में वोटिंग में अब चंद दिन ही बाकी हैं. दो बड़े गठबंधन महायुति और महाविकास अघाड़ी के अलावा मनसे समेत अन्य दलों ने ग्राउंड पर पूरा जोर लगा दिया है. लोगों के बीच पहुंचकर रैलियां, नुक्कड़ सभा कर वोट को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच आईएएनएस-मैट्राइज के प्री पोल सर्वे के चौंकाने वाले नतीजों ने कइयों की नींद उड़ा दी है.