महाराष्ट्र चुनाव: धर्म नहीं, बीजेपी खतरे में... बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भाजपा को रगड़ दिया
चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में रितेश देशमुख का जिक्र इसीलिए कि बीजेपी के बारे में ऐसा कुछ बोल गए जो बीजेपी सुनना नहीं चाहती. कांग्रेस के समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक रखी है, रितेश के भाषण को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने में.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: रितेश देशमुख के इंस्टा से.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
राजनीति से दूर रहने वाले रितेश देशमुख भाई के लिए चुनाव प्रचार में उतरे.
रितेश ने मंच से बीजेपी को जमकर घेरा, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर है वायरल
रितेश देशमुख इतने ही पॉलिटिकल हैं कि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलास राव देशमुख के बेटे हैं. उनके भाई अमित और धीरज देशमुख कांग्रेस के विधायक हैं. कांग्रेस के राजनीतिक मंचों पर आते हैं, भाषण देते हैं, लेकिन खुद राजनीति में नहीं उतरे. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कभी नाम नहीं आता. महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार तेज हुआ तो टीजर चल पड़ा कि रितेश आएंगे, कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे. सचमुच रितेश देशमुख आए. भाषण दिया और अब खूब वायरल हो गए हैं.
