सिरसा में BJP को लगा बड़ा झटका, जिस गोपाल कांडा के लिए वापस लिया था कैंडिडेट, वो बुरी तरह हारे
Haryana Election Results 2024: राष्ट्रीय लोकहित पार्टी के उम्मीदवार भाजपा समर्थित गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. कांडा की हार तब हुई है, जब बीजेपी ने उनके खिलाफ अपने प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया था.
ADVERTISEMENT

सिरसा सीट से गोपाल कांडा का समर्थन कर सकती है बीजेपी (फाइल फोटो)
Haryana Election Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की तरफ मजबूती से बढ़ रही है. हरियाणा की सबसे हॉट सीटों में से एक सिरसा की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. सिरसा से बीजेपी ने गोपाल कांडा को जितवाने के लिए अपने प्रत्याशी की उम्मीदवारी आखिरी मौके पर वापस ले लिया था, लेकिन अब बीजेपी को यहां बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोकहित पार्टी (HLP) के गोपाल कांडा चुनाव हार गए हैं. उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने 7234 वोटों से हरा दिया. गोपाल कांडा को बड़ा झटका लगा है.
