महाराष्ट्र चुनाव: 'लाडली योजना' BJP-शिंदे के लिए बनेगी जीत का कार्ड? CSDS के ताजा सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के पीछे लाडली बहना योजना को क्रेडिट दिया जा रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि महाराष्ट्र में इस योजना का लाभ महायुति को होगा? इस सवाल का जवाब Lokniti-CSDS ताजा सर्वे में सामने आ गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

महाराष्ट्र में करीब 2 करोड़ महिलाएं लाडली बहना योजना से जुड़ चुकी है.

point

योजना की तीसरी और चौथी किश्त एक साथ दिवाली से पहले मिलने की उम्मीद.

महाराष्ट्र चुनाव में दो महागठबंधन सत्तारूढ़ महायुति और विपक्ष में बैठे महाविकास अघाड़ी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. दोनों महागठबंधन में जीत-हार की चुनावी रणनीति के बीच लोकनीति-सीएसडीएस का ताजा सर्वे कई मुद्दों पर चौंका रहा है. इस प्री पोल सर्वे पर TAK क्लस्टर के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने Lokniti-CSDS के डायरेक्टर संजय कुमार से बात की.