महाराष्ट्र चुनाव: देवेंद्र फडणवीस नागपुर साउथ वेस्ट और चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट, जानिए लिस्ट में और कौन
BJP Candidate First List of Maharashtra Elections: BJP ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से मैदान में उतारा है. वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा, कणकवली सीट से नीतीश नारायण राणे और घाटकोपर वेस्ट से राम कदम को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

BJP Candidate First List of Maharashtra Elections: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 99 उम्मीदवारों के नाम हैं. इस बार भी पार्टी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को नागपुर साउथ वेस्ट से मैदान में उतारा है. वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा, कणकवली सीट से नीतीश नारायण राणे और घाटकोपर वेस्ट से राम कदम को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है.