दिल्ली में ‘रेवड़ी’ का स्वाद सबसे असरदार, रिपीट होगी केजरीवाल सरकार?
आम आदमी पार्टी ने जिन क्षेत्रों में ‘रेवड़ी’ दी है, उनमें शामिल हैं बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा, महिलाओं के लिए बस में मुफ्त सफर और महिलाओं को नकद. बिजली को 200 यूनिट तक माफ किया, उससे आगे 400 यूनिट तक आधा किया. पानी 20 हजार लीटर तक फ्री किया. स्कूली शिक्षा को पूरी तरह मुफ्त बना दिया.
ADVERTISEMENT

अरविंद केजरीवाल की सरकार फिर आ सकती है.
‘रेवड़ी’ बांटते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार खुश है. आम आदमी पार्टी के संस्थापक संयोजक अरविन्द केजरीवाल इस बात की परवाह नहीं करते कि रेवड़ियों के बारे में कौन-क्या कह रहा है. विरोधी राजनीतिक दल आरोप भी लगाते हैं और रेवड़ी के केजरीवाल मॉडल या दिल्ली मॉडल को फॉलो भी करते हैं. इससे उनकी राजनीतिक मजबूरी को समझा जा सकता है. अदालत भी गाहे-बगाहे ‘रेवड़ी’ पर टिप्पणियां करता रहा है. मगर, विजनरी नेता कभी इन बातों की परवाह नहीं करते और इसलिए उनके नाम से ही मॉडल बन जाता है.