महाराष्ट्र का किंग कौन BJP या कांग्रेस? मतदान के एक दिन बाद आए C-Voter के सर्वे ने उड़ाए होश

Maharashtra Election Exit Poll Results: सी-वोटर के एग्जिट पोल ने उत्तरी महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, मुंबई, पश्चिमी महाराष्ट्र और कोंकण के रीजन वाइज आंकड़े जारी किए हैं. यह आंकड़े दोनों की पार्टियों को चौंकाने वाले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सी-वोटर ने महाराष्ट्र में मतदान के अगले दिन जारी किया एग्जिट पोल

point

सी-वोटर ने महाराष्ट्र में क्षेत्र वार बताए आंकड़े, बीजेपी और कांग्रेस दोनों हैरान

Maharashtra Election Exit Poll Results 2024: महाराष्ट्र का किंग कौन होगा बीजेपी गठबंधन महायुति या कांग्रेस गठबंधन एमवीए? सी-वोटर ने महाराष्ट्र में हुए चुनाव के अगले दिन एग्जिट पोल जारी किया है, जिसके नतीजे होश उड़ाने वाले हैं. सी-वोटर के पोल नतीजों के मुताबिक महाराष्ट्र में किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. क्षेत्रवार जारी एग्जिट पोल के नतीजों में सभी रीजन में कांटे की टक्कर है. कुछ रीजन में एनडीए आगे है तो कुछ रीजन में इंडिया गठबंधन को बढ़त है.