Assam Election 2026 Exit Poll: असम में होगा सत्ता परिवर्तन या हिमंत सरमा का जलवा रहेगा कायम?...Chanakya Strategies के एग्जिट पोल सामने आए ये आंकड़ें
Assam Election Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल ने सियासी हलचल तेज कर दी है. चाणक्य स्ट्रेटजी के आंकड़ों में NDA को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस गठबंधन पिछड़ता नजर आ रहा है. आपको बता दें कि यहां 9 अप्रैल को हुई वोटिंग हुई थी.
ADVERTISEMENT

Assam Chanakya Strategies Exit Poll: असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों पर एक ही फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. इसके बाद से ही देशभर में बस एक ही चर्चा है कि क्या मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार सत्ता में वापसी करेंगे या कांग्रेस बाजी मारेगी. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बीजेपी गठबंधन अपना किला बचा पाएगा या विपक्ष यहां सेंध लगाने में कामयाब होगा? इसी बीच अब चाणक्य स्ट्रेटजीज (Chanakya Strategies) के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं. इन आंकड़ों के मुताबिक असम में NDA की भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी होती दिख रही है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें और वोट प्रतिशत मिलने का अनुमान है. यहां आपको बता दें कि ये एग्जिट पोल के आंकड़े हैं और नई सरकार के असली फैसला 4 मई 2026 को मतगणना के बाद ही होगा.