Assam Exit Poll: असम में किसकी बनेगी सरकार? Matrize के एग्जिट पोल BJP की सुनामी, कांग्रेस का ऐसा हाल!

Matrize Assam Exit Poll: मैट्राइज एग्जिट पोल 2026 के अनुसार, असम में भाजपा गठबंधन की सत्ता में वापसी तय दिख रही है. कुल 126 सीटों में से भाजपा को 85-95 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस 25-32 सीटों पर सिमट सकती है.

ADVERTISEMENT

Matrize Assam Exit Poll
Matrize Assam Exit Poll
google news

Matrize Assam Exit Poll: असम विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान के बाद अब सबकी नजरें नतीजों पर हैं. मतदान समाप्त होने के बाद अब Matrize का एग्जिट पोल भी आ गया है. जिसके अनुसार, असम में एक बार फिर BJP+ गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. असम में यह एग्जिट पोल 9 अप्रैल 2026 को किया गया. यह सर्वे रैंडम सैंपलिंग और क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्शन के आधार पर किया गया, जिसमें फील्ड सर्वे और CATI मेथड का इस्तेमाल हुआ.