विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में मतगणना 4 मई को, जानें कब और कैसे देखें लाइव अपडेट्स

Assembly Election Results 2026: बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में मतगणना कल. रुझान और परिणाम के लिए देखें लाइव अपडेट्स. जानें कहां फटाफट देख सकते हैं नतीजे. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नतीजे कैसे देखें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पश्चिम बंगाल की फल्ता सीट छोड़की 5 राज्यों के बाकी सभी सीटों का परिणाम 4 मई को.
google news

देश के पांच राज्यों- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के लिए 4 मई 2026 यानी सोमवार को मतगणना (Counting Day) होनी है. सुबह 8 बजे से शुरू होने वाली काउंटिंग पर पूरे देश की नज़रें टिकी हैं. 4 मई को ये साफ हो जाएगा कि इन राज्यों की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी. इसके साथ ही आगे के विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी एक एक इशारे वाली तस्वीर देखने को मिलेगी.