पश्चिम बंगाल में कब होगा शपथ ग्रहण सामारोह? सामने आ गई तारीख

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है. 9 मई को शपथ ग्रहण होगा. टीएमसी 80 सीटों पर सिमटी, जबकि ममता बनर्जी हार गईं और धांधली के आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सरकार गठन की तैयारियां पूरी रफ्तार पकड़ चुकी हैं. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसपर ने बताया कि बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. 9 मई का दिन विशेष रूप से काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है. पार्टी इस दिन को बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से जोड़कर एक बड़े संदेश के रूप में देख रही है.