Charchit Chehra: जयललिता के खास रहे ज्योतिष ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, जानिए कौन हैं राधन पंडित!

Chachit Chehra Radhan Pandit: तमिलनाडु की राजनीति में चर्चित नाम बने राधन पंडित इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. दावा है कि उन्होंने विजय के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी. जानिए कौन हैं राधन पंडित, कैसे बने जयललिता के खास ज्योतिषी और क्यों OSD नियुक्ति रद्द होने के बाद भी चर्चा में हैं.

ADVERTISEMENT

Radhan Pandit Vijay
Radhan Pandit
Google CTA

थलापति विजय ने तमिलनाडु की राजनीति पलटी तो कहा गया कि विजय के स्टारडम के कारण इतनी बड़ी जीत हुई. फैन क्लब ने जीत दिला दी, लोगों ने चेंज के लिए विजय को वोट दिया. लेकिन 4 मई को जब रूझान आ रहे थे तब एक कार चेन्नई में विजय के घर के बाहर रूकी और उसमें बैठे थे राधन पंडित. गुलदस्ता लेकर विजय के घर बधाई देने राधन पंडित उसी दिन से वायरल हो गए. उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैलने लगे.