Falta Re-Poll 2026 Voting LIVE: फलता सीट पर 3 बजे तक 74.10% मतदान, वोटिंग सेंटर्स पर लंबी कतारों में खड़े है लोग, देखें पल-पल के अपडेट्स
Falta Assembly Re-Election 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता सीट के सभी 285 बूथों पर री-पोलिंग सुबह 7 बजे से जारी है और लोग लगातार वोट करने पहुंच रहे है. इसी बीच फलता सीट के लिए वोट देने आए लोगों ने जहांगीर खान को लेकर कहा कि, पुष्पा भाग गया है. वहीं बीजेपी उम्मीदवार ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है. देखें वोटिंग प्रतिशत और पल-पल की लाइव अपडेट्स.
ADVERTISEMENT

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की हाई-प्रोफाइल फलता विधानसभा सीट पर आज सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर चुनावी अनियमितताओं, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ और धांधली की शिकायतों के बाद इस पूरी सीट पर पुनर्मतदान का फैसला सुनाया था. राज्य में बीजेपी की नई सरकार बनने और शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद हो रहा यह चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 03:41 PM • 21 May 2026
West Bengal Falta Seat LIVE: 3 बजे तक हुई रिकॉर्डतोड़ वोटिंग?
Falta Re-Election LIVE: फलता विधानसभा सीट पर सुबह से ही लगातार वोटिंग चल रही है और लोग अभी भी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है. इसी बीच 3 बजे तक का ताजा वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक 74.10% बंपर वोटिंग हुई. मतदान के लिए अभी भी 2 घंटे का समय बाकी है और ट्रेंडस देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर आज ऐतिहासिक वोटिंग होने वाली है.
- 01:36 PM • 21 May 2026
LIVE Falta Assembly Elections 2026: 1 बजे तक हुई कितनी वोटिंग?
Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: फलता विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से लगातार वोटिंग हो रही है. इसी बीच ताजा वोटर टर्नआउट जारी हुआ है, जिसके मुताबिक फलता सीट पर 1 बजे तक 60.43% वोटिंग हुई है. बता दें कि शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी.
- 12:27 PM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता सीट पर री-पोलिंग के बीच कहां है जहांगीर खान?
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता विधानसभा क्षेत्र में री-पोल के दिन 'आज तक' की टीम सीधे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और स्थानीय स्तर पर 'इलाके का आतंक' कहे जाने वाले जहांगीर खान के आवास पर पहुंची. लेकिन इस आलीशान घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और जहांगीर खान घर से लापता हैं. स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि चुनावी मैदान छोड़ने के बाद से ही जहांगीर गायब हैं. यहां तक कि इस बार के मतदान में उन्होंने खुद का वोट तक नहीं डाला है. जहांगीर खान के इस तरह गायब होने पर तंज कसते हुए भाजपा नेताओं ने कहा है कि अब 'पुष्पा' पूरी तरह झुक गया है और चुनाव में अपनी हार तय देखकर डर चुका है.
- 11:51 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता चुनाव के बीच सरकार ने लिया कड़ा फैसला
West Bengal Falta Seat LIVE: एक ओर पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर री-पोलिंग हो रही है, तो दूसरी ओर पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के प्रशासनिक और पुलिस महकमे को लेकर एक बेहद कड़ा और बड़ा फैसला लिया है. मुख्य सचिव द्वारा जारी एक आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, अब राज्य के सरकारी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के मीडिया से सीधे बात करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. इस नए निर्देश के तहत कोई भी अधिकारी सरकार की अनुमति के बिना किसी भी तरह का बयान या जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं कर सकेगा.
- 11:36 AM • 21 May 2026
Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: 11 बजे तक हुई बंपर वोटिंग
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता विधानसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे है. इसी बीच ताजा वोटर टर्नआउट जारी हुआ है, जिसके मुताबिक 11 बजे तक फलता सीट के लिए 42.83% वोटिंग हो गई है.
- 11:01 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता में लोगों में दिखा उत्साह, बोले- पुष्पा भाग गया
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता विधानसभा क्षेत्र में जारी मतदान के बीच स्थानीय मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और लोग खुलकर अपनी बात रख रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर कटाक्ष करते हुए लोगों ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि पुष्पा भाग गया.' पिछले चुनावों के कड़वे अनुभवों को साझा करते हुए मतदाताओं ने कहा, 'पिछले 15 सालों से हमें अपना वोट डालने की इजाजत नहीं थी, लेकिन अब हम बहुत आसानी से वोट दे पा रहे हैं. मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है.'
भाजपा के नेतृत्व की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने बताया, 'मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यहां एक रोड शो किया था. उन्होंने हमसे कहा था कि अपना वोट खुद डालें और अपनी मर्जी से किसी को भी दें, भाजपा की तरफ से कोई दबाव नहीं है.' इसके साथ ही लोगों ने टीएमसी नेता जहांगीर खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'हर कोई जहांगीर खान से डरता था। वह हमें कभी वोट नहीं डालने देता था.'
- 09:37 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता में सुबह 9 बजे तक का वोटिंग परसेंटेज आया सामने!
West Bengal Falta Seat LIVE: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे के री-पोलिंग हो रही है और लोग सुबह से ही कतारों में नजर आ रहे है. इसी बीच 9 बजे तक का वोटर टर्नआउट सामने आया है, जिसके मुताबिक 20.47% वोटिंग हुई है.
- 09:12 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता सीट पर जीत को लेकर बीजेपी उम्मीदवार ने दिया बड़ा बयान!
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने मतदान प्रक्रिया और अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने क्षेत्र के सकारात्मक माहौल पर खुशी जताते हुए कहा, 'माहौल ठीक है, कोई दिक्कत नहीं है. उत्सव का माहौल है. मतदाता आकर वोट देकर जा रहे हैं, अच्छा माहौल है. भाजपा की जीत होगी.' इसके साथ ही विरोधी खेमे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'वे (जहांगीर खान) समझ गए कि 5-7 हजार से ज्यादा वोट उन्हें नहीं मिलेंगे इसलिए उन्होंने यह सब कहा... लोग खुशी से वोट दे रहे हैं, भाजपा डेढ़ लाख से ज्यादा मार्जिन से जीतेगी.'
- 08:50 AM • 21 May 2026
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता में री-पोलिंग के बीच सुभेंदु सरकार ने किया बड़ा फैसला!
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के बहु-चर्चित सीट फलता में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों को लेकर एक बड़ा और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है. नए सरकारी निर्देश के अनुसार, अब राज्य के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' का गायन अनिवार्य कर दिया गया है.
- 08:40 AM • 21 May 2026
LIVE Falta Assembly Elections 2026: फलता सीट पर वोट डालने आए एक मतदाता ने सुनाया अपना दुख!
Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो चुका है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की कतारें देखने को मिल रही हैं, और इलाके के माहौल में पहले के मुकाबले एक बड़ा बदलाव साफ महसूस किया जा सकता है. मतदान करने आए एक स्थानीय मतदाता ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'अब माहौल बिल्कुल वैसा ही है जैसा मेरे बचपन में हुआ करता था. 15 साल पहले हम वोट डालने से डरते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. 15 साल पहले तो हमें बूथ तक आने भी नहीं दिया जाता था, गुंडे हमें गेट पर ही रोक देते थे… आज मैं बहुत खुश हूं.'
- 08:32 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: जहांगीर खान के हटते ही फलता पर हो गई बीजेपी vs कांग्रेस?
West Bengal Falta Seat LIVE: जहांगीर खान के चुनावी प्रक्रिया से हटने के फैसले के बाद इस बार फलता सीट का समीकरण पूरी तरह बदल ही गया है. अब तक जो चुनाव TMC और BJP के बीच था, अब वह कांग्रेस vs BJP की ओर शिफ्ट हो गया है. BJP ने देवांग्शु पांडा तो कांग्रेस ने अब्दुर रज्जाक मोल्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं रेस में CPI(M) भी है, जो कि फिर से एक बार सत्ता काबिज करने की कोशिश में जुटी हुई है.
- 08:18 AM • 21 May 2026
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता में क्या इस बार जीत पाएगी बीजेपी या जारी रहेगा पुराना ट्रेंड?
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता विधानसभा सीट के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई है. TMC कैंडिडेट जहांगीर खान के मामले से अलग होने के बाद मुकाबला और भी रोचक हो गया है. लेकिन इस बीच सवाल उठने लगा है कि आखिर क्या इस बार भी बीजेपी फलता सीट पाएगी या नहीं? दरअसल फलता पहले CPI(M) का गढ़ थी, जिसमें 2001 में TMC ने सेंध लगाया था. हालांकि 2006 में एक बार फिर TMC यह सीट हार गई, लेकिन 2011 में वापसी के बाद आज तक सत्ता पर कायम है. इस बार समीकरण पूरी तरह ही बदल गए है क्योंकि जहांगीर खान ने चुनावी प्रक्रिया से हटने का ऐलान कर दिया है. तो अब यह देखना दिलचस्प होगा की आखिर फलता की सत्ता की चाबी किसके हाथ में जाती है.
- 07:56 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता में आखिर क्यों झुका पुष्पा?
LIVE Falta Re-Poll Elections 2026 Updates: फलता विधानसभा सीट पर इस बार TMC के जहांगीर खान और BJP के देवांग्शु पांडा के बीच रोचक मुकाबला था. जहांगीर खान, जो कि खुद को पुष्पा बता रहे थे, चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले ही चुनावी प्रक्रिया से दूर होने का ऐलान कर दिया. उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. इसी बीच बताया जाने लगा कि जहांगीर खान ने हताश को मैदान छोड़ने का फैसला लिया. दरअसल पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आते ही प्रशासन का रवैया सख्त हो चुका है और फलता से जहांगीर खान के करीबी सैदुल खान की गिरफ्तारी भी हुई है. इसके अलावा जहांगीर खान के प्रचार के लिए कोई भी TMC का बड़ा नेता नहीं पहुंचा था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया.
- 07:52 AM • 21 May 2026
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: 2.36 लाख मतदाता करेंगे फैसला
West Bengal Falta Seat LIVE: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर सुबह से ही वोटिंग शुरू हो गई है. यहां 285 मतदान केंद्रों पर आज 2.36 मतदाता हार-जीत का फैसला करेंगे, जिसमें की 1.15 लाख महिलाएं शामिल है.
- 07:41 AM • 21 May 2026
Falta Assembly Re-election Election Voting LIVE: सयानी घोष ने जहांगीर खान को लेकर दिया बड़ा बयान
Falta Re-Poll Assembly Elections 2026 LIVE: फलता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग से कुछ घंटे पहले TMC सांसद सयानी घोष ने जहांगीर खान को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा है कि यह जहांगीर खान का निजी फैसला है और TMC ने भी यह साफ किया है कि इसमें पार्टी का कोई हाथ नहीं है. देखें वीडियो:
- 07:32 AM • 21 May 2026
Falta Re-poll West Bengal Election News LIVE: फलता में वोटिंग शुरू, मतदान केंद्र पर सुबह से ही भीड़
LIVE Falta Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से री-पोलिंग शुरू हो गई. फलता की 285 मतदान केंद्रों पर आज वोट डाले जा रहे है. इस बीच सुबह से मतदान सेंटर्स पर काफी भीड़ देखी जा रही है.